Mppsc Syllabus PDF In Hindi - मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग

 


सरकारी नौकरी करने का सपना हर एक विद्यार्थी का होता है | लेकिन सरकारी नौकरी करने के लिए बहुत कठिन परिश्रम करना पड़ता है आज के इस दौर में सरकारी नौकरी करने के लिए कठिन परिश्रम के साथ-साथ smart work भी उतना ही जरूरी होता है |

किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी करने से पहले हमे उसके पाठ्यक्रम (syllabus) के बारे में पता होना चाहिए | दोस्तों आज के इस पोस्ट में मैं आपको एक ऐसी परीक्षा के पाठ्यक्रम के बारे में बताने वाला हूँ | जिसको पास करना हर किसी विद्यार्थी का सपना होता है |

यह भी पढे - Important Days and Dates 2022 - National and International 

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम जानने वाले है | मध्यप्रदेश की राज्य परीक्षा के पाठ्यक्रम (mppsc syllabus in hindi) के बारे में दोस्तों उम्मीद करता हूँ की ये पोस्ट मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा के पाठ्यक्रम के बारे में जानने के लिए आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी |

 

MPPSC syllabus in hindi –

राज्य सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा पाठ्यक्रम प्रथम प्रश्न पत्र – सामान्य अध्ययन

1.   मध्यप्रदेश के इतिहास, संस्कृति एवं साहित्य

o   मध्यप्रदेश के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनायें, प्रमुख राजवंश

o   स्वतंत्रता आंदोलन में मध्यप्रदेश का योगदान

o   मध्यप्रदेश की पप्रमुख लोक कलायें एवं स्थापत्य कला |

o   मध्यप्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ एवं बोलियाँ

o   मध्यप्रदेश प्रमुख त्यौहार, लोक गीत, लोक कलायें एवं लोक-साहित्य

o   मध्यप्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल

o   मध्यप्रदेश के प्रमुख जनजातीय व्यक्तित्व

2.   भारत का इतिहास

o   प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत के इतिहास की प्रमुख विशेषतायें, घटनायें एवं उनकी प्रशासनिक, सामाजिक तथा आर्थिक व्यवस्थाएं

o   9 वी एवं 20 वी शताब्दी मे समाजिक तथा धार्मिक सुधार आंदोलन

o   स्वतंत्रता संघर्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

o   स्वतंत्रता के पश्चात भारत का एकीकरण एवं पनर्गठन |

3.   मध्यप्रदेश का भूगोल -

o   मध्यप्रदेश के वन, वनोपज, वन्यजीव, नदियाँ, पर्वत एवं पर्वत श्रंखलायें

o   मध्यप्रदेश की जलवायु

o   मध्यप्रदेश के प्राकृतिक एवं खनिज संसाधन

o   मध्यप्रदेश में परिवहन

o   मध्यप्रदेश की प्रमुख सिंचाई एवं विधयुत परियोजनायें

o   मध्यप्रदेश में कृषि, पशुपालन, एवं कृषि आधारित उद्योग |

 

4.   भारत एवं विश्व का भूगोल -

o   भौतिक भूगोल :- भौतिक विशेषतायें और प्राकृतिक प्रदेश |

o   प्राकृतिक संसाधन :- वन, खनिज संपदा, जल, कृषि, वन्यजीव, राष्ट्रीय उद्यान/सफारी/अभ्यारण

o   समाजिक भूगोल :- जनसंख्या संबंधी/जनांकिकी (जनसंख्या वृद्धि, आयु, लिंगानुपात, साक्षरता एवं आर्थिक गतिविधियाँ)

o   आर्थिक भूगोल :- प्राकृतिक एवं मानवीय संसाधन (उद्योग यातायात के संसाधन)

o   विश्व के महाद्वीप/देश/महासागर/नदियाँ/पर्वत |

o   विश्व के प्राकृतिक संसाधन

o   परंपरागत एवं गैरपरंपरागत ऊर्जा स्रोत

5.   (अ) राज्य की संवैधानिक व्यवस्था –

o   मध्यप्रदेश की संवैधानिक व्यवस्था (राज्यपाल, मंत्रिमंडल, विधानसभा, उच्च न्यायलय)

o   मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतीराज एवं नगरीय प्रशासन व्यवस्था |

(ब) राज्य की अर्थव्यवस्था –

o   मध्यप्रदेश की जनांकिकी एवं जनगणना

o   मध्यप्रदेश का आर्थिक विकास

o   मध्यप्रदेश के प्रमुख उद्योग |

o   मध्यप्रदेश की जातियाँ, अनुसूचित जातियाँ एवं जनजातियाँ तथा राज्य की प्रमुख कल्याणकारी योजनायें |

6.   भारत का संविधान शासन प्रणाली एवं अर्थव्यवस्था –

o   भारतीय शासन अधिनियम 1919 एवं 1935

o   संविधान सभा |

o   संघीय कार्यपालिका, राष्ट्रपति एवं संसद |

o   नागरिकों के मौलिक अधिकार , कर्तव्य एवं राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धांत

o   संवैधानिक संशोधन

o   सर्वोच्च न्यायलय एवं न्यायिक व्यवस्था |

o   भारतीय अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास और विदेशी व्यवपार, आयात एवं निर्यात

o   वित्तीय संस्थान – रिजर्व बैंक, राष्ट्रीय बैंक, SEB/NSE/गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थान |

7.   विज्ञान एवं पर्यावरण –

o   विज्ञान के मौलिक सिद्धांत |

o   भारत के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थान एवं उनकी उपलब्धियाँ, उपग्रह एवं अंतरिक्ष प्रोद्योगिकी |

o   पर्यावरण एवं जैव विविधता |

o   पारिस्थितिक तंत्र

o   पोषण आहार एवं पोषक तत्व |

o   मानव शरीर संरचना |

o   कृषि उत्पाद तकनीकी

o   खाद्य संस्करण |

o   स्वास्थ्य नीति एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम |

o   प्रदूषण, प्राकृतिक आपदायें एवं प्रबंधन |

8.   अन्तराष्ट्रिय एवं राष्ट्रीय समसमायिक घटनायें –

o   महत्वपूर्ण व्यक्तित्व एवं संस्थान |

o   महत्वपूर्ण घटनायें |

o   भारत एवं मध्यप्रदेश की प्रमुख खेल संस्थाएं, खेल प्रतियोगिता एवं पुरुस्कार |

9.   सूचना एवं संचार प्रद्योगिकी –

o   इलेक्ट्रॉनिकी, सूचना एवं संचार प्रद्योगिकी |

o   रोबोटिक्स, आर्टिफ़िशियल इन्टेलिजन्स एवं सायबर सिक्युरिटी |

o   ई-गवर्नेन्स |

o   इंटरनेट एवं सोशल नेटवर्किंग साइट्स |

o   ई-कॉमर्स

10. राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक सवैधानिक/संविधीय संस्थाएं –

o   भारत निर्वाचन आयोग

o   राज्य निर्वाचन आयोग

o   संघ लोक सेवा आयोग

o   मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग

o   नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक

o   नीति आयोग

o   मानवाधिकार आयोग

o   महिला आयोग

o   बाल संरक्षण आयोग

o   अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग |

o   पिछड़ा वर्ग आयोग |

o   सूचना आयोग |

o   सतर्कता आयोग

o   राष्ट्रीय हरित अधिकरण |

o   खाद्य संरक्षण आयोग |

राज्य सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा पाठ्यक्रम द्वितीय प्रश्न – पत्र सामान्य अभिरुचि परीक्षण

1.    बोधगम्यता

2.    संचार कौशल सहित अंतर – वैयक्तिक कौशल

3.    तार्किक कौशल एवं विश्लेषणात्मक क्षमता

4.    निर्णय लेना एवं समस्या समाधान

5.    सामान्य मानसिक योग्यता

6.    आधारभूत संख्ययन (संख्याये एवं उनके संबंध, विस्तार क्रम आदि –दशवी कक्षा स्तर)

7.    हिन्दी भाषा में बोधगम्यता कौशल (दशवी कक्षा स्तर)  

यह भी पढ़ें -

How to Join Delhi Head Constable Ministerial – दिल्ली पुलिस  कैसे जॉइन करें 

Vocabulary Words In Hindi for any competetive exam 

भारत की चर्चित राष्ट्रीय महिलायें - famous women of india General Knowledge 

Indian Army All Regiments List - भारतीय सेना की प्रमुख रेजीमेंट्स 

Comments

Popular posts from this blog

Input and Output Devices in Hindi

खेल परिसर और उनके नाम || Khel parisar aur unke naam